उत्तर प्रदेश राज्य

#Muzaffarnagar : अफ़साना के नामज़द क़ातिलो की गिरफ़्तारी न होने से आहत पति फ़रमूद ने CO ऑफ़िस के बाहर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया!

TRUE STORY
@TrueStoryUP
UP : मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना मे पत्नि अफसाना के 4 नामज़द कातिलो की गिरफ्तारी न होने से आहत पति फरमूद निवासी गांव मंदवाडा ने CO ऑफिस के बाहर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने हॉस्पिटल मे एडमिट कराया। इस
मामले मे पुलिस मुख्य आरोपी राशिद को 2 दिन पहले ही जेल भेज चुकी है।

TRUE STORY
@TrueStoryUP
ब्लैकमेल कर रही थी शादीशुदा GF.. प्रेमी ने गमछे से गला घोंटकर मार डाला…

पुलिस के शिकंजे मे फंसे प्रेमी का कबूलनामा..

‘डेढ़ लाख दे चुका था.. अब 3 लाख और कहा से लाता..” हत्या के अलावा कोई ऑप्शन नही था?

UP : मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना इलाके के मंदवाडा मे महिला अफसाना की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने प्रेमी राशिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि मृतक महिला से उसके अवैध संबंध थे… जिसके बदले पिछले कुछ समय से वह उसे ब्लैकमेल कर पैसों की मांग कर रही थी।इससे परेशान होकर उसने महिला की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इस मामले मे पति ने FIR कराई थी। डेड बॉडी सहारनपुर के जूनागढ़ से रिकवर हुई थी।