दुनिया

यूक्रने के ख़िलाफ़ सैन्य कार्यवाही जारी रहेगी : पुतीन का आदेश

रूस का कहना है कि जबतक यूक्रेन के लिए हथियारों की सप्लाई जारी रहेगी उस समय तक युद्ध नहीं रुक सकता।

रूस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन के विरुद्ध युद्ध को जारी रखने का आदेश दिया है।

यूक्रेन के लिसीचांस्क पर पूरी तरह से नियंत्रण के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतीन ने आदेश दिया है कि यूक्रने के ख़िलाफ़ सैन्य कार्यवाही जारी रहे।

रूस पहले से यह कहता आ रहा है कि अमरीका और पश्चिम की ओर से जबतक यूक्रेन के लिए हथियारों की आपूर्ति जारी रहेगी उस समय तक युद्ध का रोका जाना संभव नहीं है। उसका कहना है कि हथियारों की यही आपूर्ति युद्ध के लंबे खिंचने का कारण बनी हुई है।

विलादिमीर पुतीन ने सोमवार को रूसी रक्षामंत्री के साथ भेंट में रूसी सैनिकों को आदेश दिया है कि यूक्रेन में सैन्य अभियान को जारी रखा जाए। उल्लेखनीय है कि सप्ताहों तक चली लड़ाई के बाद रूस के सैनिकों ने यूक्रेन के लिसीचांस्क नगर पर क़ब़्ज़ा कर लिया है।

रूसी सैनिकों के साथ हफ्तों की भारी लड़ाई के बाद यूक्रेन के सैनिक पूर्वी शहर लिसीचांस्क से पीछे हट गए हैं। लिसीचांस्क, लुहांस्क क्षेत्र का मात्र एक शहर था जो यूक्रेन के कंट्रोल में था। अब यहां से यूक्रेनी सेना के पीछे हटने के बाद रूस का पूरे लुहांस्क पर कब्जा हो गया है।

याद रहे कि पश्चिमी देश विशेषकर अमरीका पिछले कई वर्षों से यूक्रेन का हर प्रकार से समर्थन करते आ रहे हैं। जबसे यूक्रेन युद्ध आरंभ हुआ है उस समय से अमरीका के साथ पश्चिमी देश बहुत बड़े पैमाने पर यूक्रेन के लिए हथियार भेजे जा रहे हैं। रूस इस बात को लेकर बहुत नाराज़ है