देश

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस पर ये मैसेज जरूर भेजें अपने सगे संबंधियों को, मिलेगी जमकर तारीफ

तेरी मिट्टी में मिल जावां….आज हम 74वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। गणतंत्र दिवस 27 फरवरी की कुर्बानी का सिला है, जब चंद्रशेखर आजाद ने पिस्टल की आखिरी गोली अपने मस्तक में उतार ली थी। 26 जनवरी का दिन प्रत्येक भारतीय को गर्व का अनुभूति करवाता है। यही वह दिन है जब भारत ने अपना संविधान लागू किया था। आपको शायद ही पता होगा कि भारतीय संविधान को बनने में करीब 2 साल 11 महीनें 18 दिन का समय लगा था। भारतीय संविधान सबसे विस्तृत व लिखित संविधान है। संविधान दिवस के अवसर पर हर तरफ जस्न का माहौल है, हर घर स्कूल, कॉलेज व सरकारी संस्थानों में तिरंगा भारत माता की आन बान व शान को प्रकट कर कर रहा है। राजपथ पर सैन्य शक्तियों का पराक्रम प्रत्येक भारतीय का सीना गर्व से ऊंचा कर रहा है। आप भी गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने दोस्तों और सगे संबंधियों को देशभक्ति विशेज, कोट्स, शायरी और मैसेजे भेज गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं। गणतंत्र दिवस पर शानदार कोट्स के लिए लगातार हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें यहां आपको देशभक्ति विशेज, कोट्स और शायरी के साथ शुभकामनाएं भेजने के लिए फोटोज भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।

गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर सांस्कृतिक विविधता में एकता, अखंडता और सैन्य ताकत की झलक दिखाई देती है। सेना का शौर्य और पराक्रम हम भारतीयों को गर्व महसूस करवाता है, इसे देख पड़ोसी देश भी सहम जाते हैं। भारतीय संविधान 135 करोड़ भारतीयों का अभिमान है। हर बार की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस को लेकर देशवासियों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है, लोग इस दिन को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस बार भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड का आगाज होगा तथा प्रत्येक राज्य की झांकियां कार्यक्रम का शोभा बढ़ाएंगी।

Happy Republic Day 2023 : 26 जनवरी 2023 की हार्दिक बधाईजूते चाहे हो जापानी या हो पतलून इंग्लिश तानीसर हो चाहे लाल टोपी रूस की फिर भीदिल रहेगा हमेशा हिन्दुस्तानी, हमेशा हिन्दुस्तानी।26 जनवरी 2023 की हार्दिक बधाई!

Happy Republic Day 2023 : वतन हमारा यह याद है हमकोवतन हमारा यह याद है हमको,देश का नारा सदा याद है हमको,वीरों की कुर्बानी याद है हमको,देश का गणतंत्र याद है हमको।गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!